पीलीभीत, जनवरी 29 -- बिलसंडा। यूजीसी को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलसंडा में दो और भाजपाईयों ने इसे काला कानून बताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। तीन दिन के भीतर भाजपा के दूसरे और तीसरे पदाधिकारी का इस्तीफा पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बिलसंडा के चपरौआ निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने यूजीसी के विरोध में 25 जनवरी को बिलसंडा क्षेत्र के भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया था। अब बमरौली ग्राम पंचायत के गौरव शुक्ला (बूथ प्रवासी संख्या 260) ने भाजपा जिलाध्यक्ष को अपना पद से दिया गया इस्तीफा भेजा है। जिसमें बताया है कि वह भाजपा के सक्रिय सदस्य है। पार्टी की नीतियों एवं पार्टी के कार्यक्रम, चुनाव आदि के समय पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते रहे हैं। मगर यूजीसी से संतुष्ट नहीं हैं। इस कानून की वह निंदा करते हैं।...