पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत। हिटी सोशल मीडिया पर यूजीसी का विरोध करने के लिए नकटादाना चौराहा पर सवर्ण समाज से जुटने का आवाहन किया जा रहा है। टनकपुर बरेली हाईवे पर स्थित नकटादाना चौराहे पर सवर्णों की लामबंदी की तैयारियां अंदरखाने की जा रही है। साथ ही लोग आपस में एक दूसरे को संदेश पास करते हुए अधिक संख्या में जुटने को कह रहे हैं। इसमें कई संगठन से जुड़े पदाधिकारी व अन्य सवर्ण समाज के प्रतिष्ठित लोगों का जुटान होने के कयास लगाए जा रहे है। बताया गया है कि नकटादाना चौराहे पर एकत्र होकर समाज के लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...