देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज की ओर से आगामी 12 अप्रैल को प्रस्तावित जन आक्रोश रैली के संदर्भ में बैतालपुर में एक बैठक हुई। इस दौरान यूजीसी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने 12 अप्रैल को बैतालपुर में होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति बनी।राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी से संबंधित हालिया निर्णयों और नीतियों को लेकर समाज में व्यापक असंतोष व्याप्त है। जयलाल बरनवाल भी बताया गया कि 12 अप्रैल को होने वाली यह जन आक्रोश रैली शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की जाएगी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। अजय कुमार पांडेय ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, छात्रों और आम नागरिकों से 12 अप्रैल को आयोजित जन आक्रो...