मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। यूजीसी के विरोध में सवर्ण संघर्ष मोर्चा का 28 सितंबर को होने वाला जन आक्रोश मार्च स्थगित कर दिया गया है। सवर्ण संघर्ष मोर्चा के संयोजक रघुनन्दन प्रसाद सिंह अमर बाबू ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर आक्रोश मार्च को स्थगित किया गया है। इस आंदोलन की तिथि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पुन: घोषित होगी। यह भी पढ़ें- रिफॉर्म्स रिजर्वेशन इंडिया का धरना-प्रदर्शन स्थगित यह भी पढ़ें- यूजीसी के खिलाफ 28 को सड़क पर उतरेगा सवर्ण मोर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...