बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं। अभा सर्व समाज महिला कुटुंब ने यूजीसी के विरोध में भामाशाक चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। संस्थापिका डॉ प्रतिभा गुप्ता यह आवाज किसी टकराव की नहीं, बल्कि सवर्ण छात्र/छात्राओं के शिक्षा ,अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिये है। हम लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में विरोध करते रहेंगे। कहा, किसी भी वर्ग का विरोध करना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षा व्यवस्था न्याय पूर्ण, संतुलित और पारदर्शी बनी रहे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षा महिषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, डॉ ममता नौगरैया, रेखा वैश्य, इंदिरा अरोड़ा, मीना, कंचन, भावना, पूनम निशा, चंद्रा, डॉ. मेघा अग्रवाल, कुसुम, अंजलि, सोनिया, सीमा, वर्षा सुमन, रजनी, राजकुमारी, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...