हरिद्वार, अगस्त 11 -- सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से यूजीसी के नियमों के विरोध में कांवड़ यात्रा निकाली गई। बिरला घाट से शुरू हुई यात्रा शिवमूर्ति पहुंची। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूजीसी रोल बैक और काला कानून वापस लो के नारे लगाते हुए विरोध जताया। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से लागू किए गए इस कानून से बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया और आरक्षण नीति में सुधार नहीं किया तो सवर्ण समाज आंदोलन को और तेज करेगा。

संभावित परिणाम संत कार्तिकेय महाराज ने कहा कि संत का कार्य समाज में अच्छे और बुरे की पहचान करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की...