बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर। बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की अहंकारी सरकार देश के नागरिकों, विशेषकर फॉरवर्ड समाज के अधिकारों पर लगातार प्रहार कर रही है। एक तरफ यूजीसी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था पर अंधा और तानाशाही कानून थोपा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आईसी (नए दंडात्मक कानून/प्रावधान) के तहत कानून की ऐसी संरचना बनाई गई है, जिसमें कानून की नजर में सभी नागरिक समान नहीं रह गए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति फॉरवर्ड क्लास से होकर पिछड़ी जाति पर लांछन लगाता है, तो उसे तुरंत अपराधी मान लिया जाता है, लेकिन यदि पिछड़ी जाति का कोई व्यक्ति ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार या अन्य फॉरवर्ड समाज पर झूठा या अपमानजनक लांछन लगाता है, तो सरकार उसके लिए कोई स्पष्ट कानूनी कार्रवाई...