सहारनपुर, मार्च 30 -- सरसावा। मोहल्ला हजारा स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ (रजिस्टर्ड) द्वारा समरसता संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता अशोक कपिल ने की। ब्राह्मण, क्षत्रिय, जाट एवं पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। संगोष्ठी में यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा यूजीसी की नीतियों को लेकर समाज में असंतोष है, जिसे दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जनपद भर में नुक्कड़ सभाओं से लोगों को जागरूक कर संघर्ष के लिए जोड़ा जाएगा। निर्णय लिया गया सबसे पहले लोकसभा नगीना क्षेत्र में पंचायत की जाएगी। दिल्ली में महापंचायत का आयोजन होगा। यह भी तय किया जब तक यूजीसी पर समाज के हित में निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि का खुलकर विरोध किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.