महोबा, जनवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। देश भर में यूजीसी को लेकर मचे हाहाकार के बीच राजपूत करणी सेना ने यूजीसी अधिनियम को काला कानून बताते हुए कलेक्ट्रेट में यूजीसी के विरोध में जमकर नारेबाजी की और बिल को वापस लेने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा। मंगलवार को श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचें। पदाधिकारियों का कहना है कि यूजीसी रेगुलेशन अधिनियम सामान्य वर्ग के लिए अभिश्राप से कम नहीं है। इस अधिनियम से सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य अंधकारमय दिख रह रहा है। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी मामले में दखल देनी चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव नीले...