मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नवीन नियम के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सभा की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने यूजीासी के नवीन नियम को संविधान की मूल भावना के प्रतिकूल करार दिया और कहा कि पेश के गया नियम न्यायिक समानता के विपरीत है। सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। सभा में महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं,बल्कि शिक्षा के समान अवसर,पारदर्शिताा और संविधान प्रदत्त अधिकारी की रक्षा के लिए किया गया है। महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि नियम पर समय रहते पूनर्विचार नहीं किया गया तो छात्रों,शिक्षकों पर दूरगामी प्रभाव पड़ने से इ...