धनबाद, जनवरी 30 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा के डुमरा में गुरुवार को स्वर्ण समाज ने यूजीसी के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डुमरा के राजबाड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इसमें भारी संख्या में स्वर्ण समाज लोग शामिल हुए। अध्यक्षता पप्पू सिंह व संचालन एनडी पांडेय ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी एकजुट होकर यूजीसी के नए नियमों का संवैधानिक तरीके से विरोध करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने सरकार के इस नये नियम को स्वर्ण समाज के अधिकारों पर हमला बताया। कहा गया कि यह उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के नाम पर सामान्य वर्ग के छात्रों-शिक्षकों के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने का काम करेगा। बैठक के बाद समाज से जुड़े लोगों ने मंदिर प्रांगण से पैदल मार्च जुलूस निकाला जो डुमरा बाजार तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की ...