आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूजीसी के नए नियम 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी' के खिलाफ बुधवार को रणवीर सेना और सवर्ण आर्मी कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का आरोप लगाया। अपनी मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित नए नियमों एवं बिल को लेकर सवर्ण आर्मी और रणवीर सेना के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सड़क पर उतरे स्वर्णों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सवर्ण छात्रों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने अथवा उनमें व्यापक संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। चयन प्रक्रिया में...