पटना, जनवरी 29 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन के लिए विनियमन-2026 बिल का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसके विरोध में संपूर्ण सवर्ण समाज और करनी सेना से जुड़े सैकड़ों लोग गुरुवार को राजधानी की सड़क पर उतरे। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर के पास एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 'यूजीसी बिल वापस लो' के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करनी सेना के अमित सिंह उज्जैन ने किया। आंदोलन में शामिल लोगों ने यूजीसी के नए बिल को काला कानून बताया। इसे जल्द वापस लेने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज कराने की चेतावनी भी दी। आंदोलन में शामिल सवर्ण समाज के युवाओं का कहना था कि इससे कैंपस में असामनता की भावना बढ़ेगी। शैक्षणिक संस्थानों में गलत आरोप लगाकार सवर्ण समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.