बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। शिक्षण संस्थानों में यूजीसी के नए नियमों के बाद से प्रदर्शन और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ओबीसी एससी एसटी वर्ग के युवाओं ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन किया । हाथों लेकर आए तख्तियां लहराईं। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा है। प्रदर्शन में युवा अजय, सुफल राय, सचिन , अजय, मनीष कुमार, पवन नरेश, रोहित, अमित, अंशु वर्मा समेत अन्य सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। बताया कि यूजीसी द्वारा अधिसूचित ये नए नियम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों, महिलाओं, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य वंचित एवं हाशिए पर स्थित वर्गों के छात्रों और शिक्षकों को शैक्षणिक परिसरों में समानता, गरिमा और सुरक्षित...