वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशंस-2026 के समर्थन में मंगलवार को बीएचयू के एससी-एसटी ओबीसी एकता मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट हुए। परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर जुटे विद्यार्थियों ने बैनर और तख्तियां लेकर हिंदी विभाग, छात्रसंघ भवन चौराहा, वीसी लॉज होते एमएमवी चौराहे तक मार्च निकाला। एमएमवी तिराहे पर सभा हुई। छात्रों की पदयात्रा को देखते हुए परिसर में भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एमएमवी तिराहे पर हुई सभा में छात्र वक्ताओं ने विश्वविद्यालयों में ओबीसी, एससी, एसटी, महिला एवं दिव्यांग छात्रों के साथ हो रहे जातिगत भेदभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पीएचडी इंटरव्यू से लेकर विभागाध्यक्ष नियुक्ति तक भेदभाव की अनेक घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। एकत...