उरई, जनवरी 29 -- उरई। यूजीसी के नए नियम के विरोध में आंदोलन दूसरे दिन भी तेज रहा। सवर्ण आर्मी संगठन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंच केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यूजीसी के नए नियम को वापस लेने की मांग दोहराई। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम से परंपरागत शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक संतुलन और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश है। सवर्ण आर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडे ने कहा अधिसूचना में उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने की बात कही गई है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.