प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय समता मंच की ओर से यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू करने के लिए शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से विधि संकाय स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर हुई सभा में आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक रेगुलेशन को और बेहतर बनाकर लागू नहीं किया जाता। बाप्सा नेता आलोक अंबेडकर ने कहा कि दलित, पिछड़े और बहुजनों के ऊपर हो रहे हमले के खिलाफ ठोस कानून लाने की बजाय भाजपा सरकार उत्पीड़न करने वालों के पक्ष में खड़ी है। समाजवादी छात्र सभा के रोशन ने कहा कि विश्वविद्यालय में जातिगत उत्पीड़न 118 प्रतिशत बढ़ा हुआ है जिसको दूर करने के लिए ठोस उपाय की जरूरत है। इंकलाबी छात्र नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य...