लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव डा अजय शाहदेव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है। डा अजय शाहदेव ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा लाया गया यूजीसी कानून भाजपा का चरित्र प्रमाण पत्र है। आज देश के तमाम लोगों को समझना चाहिए कि भाजपा की सरकार लोगों की भावना से खेल कर पूरे देश को खंड-खंड मे बांटने पर आमादा हो गई है। कभी हिन्दू मुस्लिम के नाम पर कभी सरना ईसाई के नाम पर और आज अगडा-पिछड़ा कर भाई से भाई को लडाना चाहती है। आज देश का हर तबका उनकी मंशा को समझ चुका है। देश की जनता आज जान गई है कि यह सरकार अपनी नाकामी को छिपाने का जो नाकामयाब प्रयास कर रही है और इस सरकार का पतन निश्चित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...