सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में आम जन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध भी जोर पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मिश्रिख देहात के मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सरसई सेक्टर के बूथ अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, महोली विधानसभा के एक भाजपा कार्यकर्ता ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर यूजीसी के नए नियमों में बदलाव कर वापस लिए जाने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मिश्रिख देहात के मण्डल अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ पार्टी का निर्माण किया गया था, उस राह से पार्टी भटक गई है। पार्टी के श्रेष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा यूजीसी कानून लागू करके हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्टी द्वारा उठाए कदम से आहत हो...