सहारनपुर, फरवरी 3 -- यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शांडिल्य ने कहा कि यूजीसी के नए नियम लागू होने से विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय राजनीति में उलझ जाएंगे। राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा ने कहा कि ये कानून समाज को बांटने वाला है। इस दौरान श्रीकांत शर्मा, विजय शर्मा, दीपक वत्स, बालकृष्ण शर्मा, पं. अनिल शर्मा, पं. सोनू शर्मा, आधार भारद्वाज, पं. गिरीश शर्मा, श्रीचंद शर्मा और पं. राजीव शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.