गाजीपुर, जनवरी 27 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम भेदभावपूर्ण हैं और इससे सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज होने की आशंका बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि ये प्रावधान शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार यूजीसी के इन नियमों को वापस नहीं लेती या इनमें आवश्यक संशोधन नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज करते हुए दिल्ली तक ले जाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रा...