पीलीभीत, जनवरी 30 -- पूरनपुर। यूजीसी एक्ट के विरोध में गुरुवार दोपहर सवर्ण समाज के लोगों ने गांधी पार्क से तहसील तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज के लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जनसभा की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह एक्ट शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है। उनका आरोप है कि यह कानून समाज के एक बड़े वर्ग के अधिकारों का हनन करता है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गांधी पार्क से तहसील परिसर...