मथुरा, अगस्त 10 -- यूजीसी के नए नियमों और दिशानिर्देशों के विरोध में सोमवार को मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर युवाओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन, हड़ताल और भूख हड़ताल जैसे विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी एक जाति या धर्म के छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के सभी विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।पवन दुबे ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने से इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य और शिक्षा के माहौल पर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के...