सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से पारित नए नियमों और यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। बीएसए ग्राउंड में विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग सुबह एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। जुलूस के दौरान यूजीसी वापस लो, शिक्षा में भेदभाव नहीं चलेगा, समान शिक्षा-समान अवसर जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बीएसए ग्राउंड से निकला जुलूस जैसे ही कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा, प्रदर्शन और तेज हो गया। यहां करीब एक घंटे तक लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.