प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। कलक्ट्रेट में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान नए नियमों की बहाली तक संघर्ष जारी रखने की सामूहिक घोषणा की गई है। सभा को संबोधित करते हुए इविवि के प्रो. विक्रम ने कहा जो यूजीसी के नए नियमों का विरोध जो लोग कर रहे हैं वह घोर जातिवादी हैं। चुनाव में वोट लेने के लिए हमें हिंदू बना दिया जाता है, लेकिन जब हक, सम्मान और बराबरी की बात होती है तब एससी-एसटी, ओबीसी, आदिवासी बना दिया जाता है। यूजीसी के नए नियमों की बहाली तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ कमल उसरी, विकास यादव, आलोक अम्बेडकर, अमित मौर्य, आशीष कुमार पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.