प्रयागराज, फरवरी 28 -- यूजीसी के नए नियमों की बहाली को लेकर समता आंदोलन के राज्यव्यापी आह्वान पर सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संयोजक डॉ. कमल उसरी ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 बहाली की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई है। यूजीसी एक्ट केंद्र सरकार की कृपा से नहीं मिला है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश व 31 सदस्यीय सर्वदलीय संसदीय कमेटी के सुझाव के बाद बनाया गया है। इसकी बहाली तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में अधिवक्ता अशोक धुरिया, धीरेंद्र यादव, कमलेश पाल, अन्नू सिंह, लवकुश गौड़, सुमित गौतम, अमित गौड़, अनिल, आनंद, अजय कुमार, विकास स्वरूप, आशीष, पार्थ, रिया, सत्यम, सूर्या आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.