गौरीगंज, मार्च 2 -- अमेठी। स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी में छात्रों व आम लोगों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन नियमों को वापस लेने की मांग किया। जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में छात्रों, कर्मचारियों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यूजीसी द्वारा थोपे गए इन कानूनों में शिक्षा सुधार के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खुला अन्याय किया गया है। इन नियमों के कारण सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों में भय, तनाव और असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया है। यूजीसी बिल वापस लेने के विरोध में आठ मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचने की योजना बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.