फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। यूजीसी के नए कानून का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर इसके विरोध में आवाज उठाई और इसे वापस लिए जाने की मांग की। वकीलों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। अपनी मांगों को लेकर एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि इस कानून को वापस लिया जाए। सुबह को एक सैकड़ा से अधिक वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस नए कानून का विरोध किया। वकीलों ने कहा कि नए नियम को लेकर शिक्षा वर्ग से लेकर हर वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह कानून आरक्षण की तरह एकतरफा पालिसी है। इस कानून में सवर्ण समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...