रुडकी, फरवरी 5 -- नारसन। दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी का यूजीसी के विरोध में चल रहा अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने चेताया जल्द ही यूजीसी एक्ट को वापस नहीं लिया गया तो वे गंगा में जल समाधि ले लेंगे। कहा कि यूजीसी जैसा एक्ट सभी बच्चों के भविष्य के लिए घातक है। गुरुवार को उनके अनशन के समर्थन में प्रदीप धीमान, अनुज कुमार बेनीवाल, कोकील पाल, धर्मेंद्र कुमार, अमरीष धीमान, अक्षित पाल, सावन कुमार, शेर सिंह प्रजापति, वंशी कश्यप, श्यामलाल सिंह प्रजापति, रुही कश्यप, पूजा, अलसी कश्यप, मोंटी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.