कुशीनगर, जनवरी 28 -- पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा गांव निवासी विश्व बजरंग मंगल दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ रवि राय भारद्वाज ने यूजीसी कानून वापस नहीं किए जाने पर अपने संगठन के तमाम सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की धमकी सोशल मीडिया पर दी थी। इसे देखते हुए सेवरही पुलिस ने मंगलवार को उन्हें घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। उस समय वह कार्यकर्ताओें के साथ तहसील मुख्यालय निकलने की तैयारी में थे। उधर तमकुहीराज तहसील परिसर में तमकुही राज के थानेदार सुनील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ एहतियातन मुस्तैद रहे। बाद में डॉ राय ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की जिद की तो इसकी सूचना एसडीएम आकांक्षा मिश्र व सीओ तमकुही राज राकेश प्रताप सिंह को दी गयी। इसके बाद उनके घर पहुंच कर एसडीएम ने उनका ज्ञापन लिया और भरोसा दिया कि उनकी मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.