एटा, सितम्बर 4 -- यूजीसी के खिलाफ सर्व समाज का आक्रोश आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। अवागढ़ में शुक्रवार को आयोजित हुई सर्व समाज की बैठक में यूजीसी के फैसले को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। इसे तत्काल वापस करने की सरकार से मांग उठाई है। बैठक में निर्णय लिया गया 10 सितंबर को जलेसर में विरोध यात्रा निकालकर यूजीसी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि यूजीसी का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जल्द ही एटा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में भाजपा को लेकर भी नाराजगी सामने आई। यदि यूजीसी का फैसला वापस नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में वोट न देने पर विचार किया जाएगा।बैठक में मौजूद लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यूजीसी के फैसले के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। 10 सितंबर की जलेसर विरोध यात्रा को ...