देहरादून, जनवरी 31 -- सुराज सेवा दल ने यूजीसी के काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के चलते यूजीसी के माध्यम से जो काले प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। शनिवार को भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं शिक्षा-विरोधी नीतियों, यूजीसी के काले कानून के विरोध में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी घंटाघर के समीप एकत्र हुए। यहां से दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय परिसर तक कूच किया। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा यूजीसी के माध्यम से लागू किए जा रहे नए प्रावधान विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त करने, उच्च शिक्षा व्यवस्था को अत्यधिक केंद्रीकृत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.