रुद्रपुर, फरवरी 11 -- गदरपुर। तहसील मुख्यालय पर भैरव सेना व सनातन संस्कार केंद्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबंधित कथित कानून को वापस लेने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। महाजन ने कहा कि यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए प्रावधान शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं हैं। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इस कानून को वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मेजर खड़क सिंह कार्की (सेनि), पंडित बाबूराम शर्मा, राजकुमार नैय्यर, प्रमोद चंद्रा, राकेश राणा, गोपाल कश्यप, सोनू प्रजापति, अमित ढींगरा, सतपाल सैनी, कुंवर सिंह, अमरीक सिंह, गुड्डो देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.