सोनभद्र, जनवरी 29 -- बभनी। सोन छात्र संघ के अध्यक्ष हर्षित दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हालिया नीतियों और कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। आरोप लगाया कि यूजीसी की वर्तमान नीतियां सामान्य विद्यार्थियों के बीच स्पष्ट रूप से भेदभाव पैदा कर रही हैं, जिससे छात्र समुदाय में भारी रोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। उन्होंने ने कहा कि यूजीसी के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए बनाए जा रहे नए नियम केवल कुछ विशेष संस्थानों या वर्गों को लाभ पहुँचाने वाले प्रतीत होते हैं, जबकि ग्रामीण और संघर्षशील पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को हाशिए पर धकेला जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि यूजीसी ने अपनी इन भेदभावपूर्ण नीतियों को तुरंत वापस नहीं लिया, तो यह न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा, बल्कि कैंपस के भीतर सामाजिक ...