रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। यूजीसी की प्रस्तावित नीतियों के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, सामाजिक न्याय तथा पारदर्शिता की मांग को लेकर स्वर्ण समाज संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संगठन के बैनर तले शताब्दी द्वार से जुलूस निकाला गया, जो रोडवेज होते हुए कचहरी पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। उच्च शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, पारदर्शिता, सामाजिक न्याय और समावेशिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। यूजीसी अथवा अन्य शैक्षिक संस्थाओं की ओर से तैयार की जाने वाली ऐसी किसी भी नीति, जिससे विद्यार्थियों या समाज के किसी वर्ग के हित प्रभावित होते हों, उसे लागू करने से पहले व्या...