अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ अलीगढ़ व हाथरस में मुद्दा गरमा गया है। बीते 48 घंटे में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके गए। कलक्ट्रेट के बाहर हाथरस सांसद का घेराव करते हुए छात्र संगठन ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी का पुतला फूंका। छात्र समूहों और संगठनों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने आईं साध्वी प्राची की सभा में हिन्दूवादी कार्यकर्ता व यूजीसी का विरोध करने वाले भिड़ गए। विरोध-प्रदर्शन को क्षत्रिय महासभा सहित अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने यूजीसी के नए कानूनों को लेकर कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को प्रदर...