उन्नाव, जनवरी 27 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के बरिगवा गांव स्थित मां जालिपा देवी मंदिर परिसर पर मंगलवार शाम चल रहे कंबल वितरण समारोह दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री प्रेम सिंह शाक्य पहुंचे। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यूजीसी बिल पर बोले इसका कोई विरोध नहीं कर रहा है जो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं वह अराजक तत्व हैं या तो दूसरी पार्टियों से जुड़े हुए हैं जो विरोध करके इस्तीफा दे रहे हैं। वह किस मानसिकता के होंगे। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था। कानून में थोड़ा सा संशोधन ही तो किया गया है। जिससे गरीब शोषित दलितों को न्याय मिलने में चूक नहीं होगी। स्...