पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजीसी का नया कानून एक काला कानून है। यह सवर्ण समाज पर सीधा हमला किया गया है। इस सन्दर्भ में लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर करने का सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून विशेष रूप से सवर्ण समाज को निशाना बनाकर लाया गया है, ताकि उनके भागीदारी, अधिकार और अवसरों को समाप्त किया जा सके। यह कानून सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने और देश में नई सामाजिक खाई पैदा करेगी। यह कानून विश्व विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.