मथुरा, जनवरी 28 -- मारूति नगर स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण बैठक का आयोजन किया गया। संस्थापक चंद्रलाल शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा के यूजीसी कानून स्वर्ण विरोधी है यह राष्ट्र की एकता पर कुठाराघात है। सरकार को चाहिए के इस काले कानून को तत्काल निरस्त किया जाए। डॉ मनोज मोहन शास्त्री एवं राज नारायण राजू भैया ने कहा कि यदि काला कानून हटाया नहीं गया तो सवर्ण सड़कों पर आ जाएंगे। मीडिया प्रभारी नीरज गौड़ ने कहा के व्यापार मंडल तथा करणी सेना से संपर्क करके 1 फरवरी को वृंदावन में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संत ऋतेश्वर, दंडी स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, संत गिरीशानंद, संत सुरेशानंद, सुभेष शर्मन, खगुल भारद्वाज, रमाकांत उपाध्याय, हरि वर्षा कौशल, संजय ...