फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- शिकोहाबाद। चौमुखी मन्दिर में यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक का आयोजन किया जाएगा। लोगों ने यूजीसी कानून का विरोध खत्म होने तक जारी रहने का ऐलान किया। समाजसेवी विशाल गुप्ता ने कहा कि यूजीसी समाज के लिए काला कानून है। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक चरणबद्ध तरीके से इस कानून का विरोध जायेगा। समाज से आह्वान किया है कि आगामी रणनीति तैयार करने के लिए एक फरवरी को चौमुखी मंदिर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। छात्र नेता मयंक तिवारी ने कहा कि पहले से ही स्वर्ण समाज के लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है और अब यूजीसी कानून के जरिए महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। यूजीसी कानून के विरोध के लिए सवर्ण समाज की नौ सदस्यीय समित...