हापुड़, सितम्बर 11 -- हापुड़ आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि यूजीसी काला कानून है, यह शिक्षा व्यवस्था और आमजन के खिलाफ है, इसलिए इस कानून को सरकार तत्काल रूप से वापस लें। उन्होंने इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आवाह्न किया। वह गुरूवार को प्रीत बिहार स्थित पंडित नानकचंद शर्मा के निवास पर बोल रहे थे।आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि काफी समय से यूजीसी रोल बैक की आवाज उठ रही है, लेकिन इसके बाद भी सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसलिए इस आवाज को सभी एकजुट होकर बुलंद करें, ताकि यूसीजी का काला कानून वापस हो सकें। इस मौके पर निशान शर्मा, प्रवीण पाठक, ​प्रवीण शर्मा, ​भरतलाल शर्मा, ​विक्की शर्मा, ​नानकचंद शर्मा, ​सौरभ शर्मा, ​परवेज शर्मा, ​संदीप त्यागी, ​रवि गुप्ता, ​संजय गहलोत आदि शामिल रहे।​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...