सहारनपुर, मार्च 21 -- नानौता। नगर की एसबीआई कॉलोनी स्थित भाजपा नेता डा. एनसी शर्मा के आवास पर सवर्ण समाज की बैठक में यूजीसी कानून वापस ना लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए डा. एनसी शर्मा ने कहा यूजीसी कानून सामाजिक एकता, समरसता तथा भाईचारे को खत्म करने का कार्य करेगा। अपनी राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए देश की एकता और अखंडता को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने एकस्वर में केंद्र सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले चुनाव में सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी। अध्यक्षता पूर्व प्रधान केशोराम शर्मा, संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने किया। डॉ अनुज शर्मा, विजय शर्मा, मांगेराम शर्मा, रामकुमार शर्मा, मां चंद्रपाल सिंह, राजकुमार, गुलशन राणा, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.