गढ़वा, फरवरी 10 -- केतार, प्रतिनिधि। एससी/एसटी और ओबीसी एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को यूजीसी कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग को लेकर केतार में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक मोड़ से प्रारंभ होकर केतार बाजार का भ्रमण करते हुए कर्पूरी गेट के समीप पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि यूजीसी कानून के समर्थन में बुलंद आवाज उठी है। कुछ वर्गों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्वाला ने स्पष्ट किया कि यूजीसी कानून का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करना है, ताकि पिछड़े वर्गों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका मिल सके। उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक असमानता बनी हुई है। उससे वह पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.