बागपत, जनवरी 29 -- बड़ौत। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगा दी है। इस फैसले का स्वागत करते हुए तहसील परिसर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। अमित वशिष्ट एडवोकेट, बाबूराम शर्मा, अमर वशिष्ठ ने कहा कि यूजीसी कानून में बदलाव करने पर समाज के लोगों में बेहद आक्रोश पनपा हुआ था। स्वर्ण समाज के द्वारा इसके विरोध में जगह-जगह धरने-प्रदर्शन किए गए। समाज के लोगों ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानून पर रोक लगाने पर लोगों ने तहसील परिसर में मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर पंकज सक्सैना, अमर वशिष्ठ, शिवम शर्मा, हर्ष, अशोक अरोरा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...