पलामू, सितम्बर 14 -- यूजीसी कानून के विरोध में 18 को रोड मार्च हरिहरगंज। हरिहरगंज के एक होटल में रविवार को स्वर्ण समाज एकता मंच की बैठक अविनाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि कानून वापस नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 18 सितंबर को हरिहरगंज में रोड मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून लागू होने से स्वर्ण समाज के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर विरोध करने की अपील की। बैठक में अंबुज कुमार सिंह, धनंजय सिंह, प्रिंस सिंह, कृष्णा सिंह, अमित सिंह, महाराणा सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...