मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- यूजीसी कानून को सवर्ण समाज के खिलाफ हथियार बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग आयोजित पंचायत में की गयी। सवर्ण समाज के जारी शोषण पर भारी रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया गया। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव छछरौली मे स्थित एक निजी विद्यालय मे गुरुवार को यूजीसी कानून के विरोध मे स्वर्ण समाज द्वारा एक पंचायत के आयोजन अंकित चौहान के नेतृत्व मे किया गया। जहां संपूर्णानंद त्यागी ने कहा की देश के विकास में सवर्ण समाज का बड़ा योगदान है किन्तु जानबूझ कर सवर्ण समाज के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह डॉ,ओमपाल सिंह, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ संजीव शर्मा, नरदेव सिंह,सोनू चौहान, शरद शर्मा,राहुल चौहान, विक्की शर्मा,अनुज गोयल,धनपाल सिंह, सतपाल सिंह, विवेक शर्मा सौरव शर्मा, पप्पू,अमित,सोनू,...