मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- यूजीसी नियम के विरोध में संयुक्त हिंदू मोर्चा एवं स्वर्ण समाज के नेतृत्व में सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी जैसे नए कानून को समाप्त करने की मांग की गई। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी व सवर्ण समाज अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दू संगठन व सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों लोग बुधवार की दोपहर 12 बजे स्थानीय टाउनहॉल परिसर में एकत्र हुए। यहां से यूजीसी कानून के विरोध में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवीण द्विवेदी को सौंपा, जिसमें यूजीसी जैसे कानून को समाप्त करने की मा...