उरई, जनवरी 28 -- उरई। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में करणी सेना भारत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शनकर। कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून लागू किए जाने से नाराज करणी सेवा भारत ने जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पर हल्ला बोला। करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी कानून शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है। यह कानून उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता को प्रभावित करता है तथा इससे शिक्षकों और छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि करणी सेवा इस कानून को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.