शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित नियमों से शिक्षा व्यवस्था में वर्ग आधारित प्रावधान बढ़ रहे हैं, जिससे छात्रों के बीच भेदभाव की स्थिति बन रही है। संगठन का आरोप है कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को शिकायत, निष्पक्ष जांच और प्रतिनिधित्व में समान अवसर नहीं मिल पा रहा, जबकि एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। इसे अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया गया। करणी सेना ने सभी छात्रों के लिए समान नियम और समान शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने की मांग की। मांगें न माने जाने पर 8 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.