हापुड़, जनवरी 28 -- धौलाना। महाराणा प्रताप स्वाभिमानी मंच के तत्वावधान में मंगलवार को यूजीसी कानून का विरोध किया गया। कवि राजकुमार सिसौदिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल कर तहसील परिसर पहुंचकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनोज सिंह को सौंपा गया। राजकुमार शिशौदिया, विक्रम तोमर, संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने देश में एक गृह युद्ध जैसी स्थिति बना दी है। देश में विभिन्नता में एकता और विविधम में समानता का भाव रखने वाले लोग एक दूसरे के सहयोग से जीनव यापन करते हैं, लेकिन स्वर्ण जाति के शत-प्रतिशत मत प्राप्त करके जो सरकार सत्ता में है, उसके द्धारा यूजीसी जैसा काला कानून पारित करके समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित को ध्यान में रखकर इस कानून को रद्द करना चाहिए। अगर सरकार ने इस कानून को स...